चौढ़ी गांव में बैठक की तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला
देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20 मई को इंदौर में कैबिनेट बैठक रखने की घोषणा की है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। यह बैठक शहर के राजवाड़ा में होगी।
इससे जुड़ी खबर पढ़ें: इंदौर के राजवाड़ा में होगी 20 मई को कैबिनेट बैठक, जिला विकास सलाहकार समिति के गठन का आएगा प्रस्ताव
राजवाड़ा में ही होलकर परिवार का राज दरबार लगता था। इसके लिए राजवाड़ा की सफाई, रंग-रोगन शुरू हो गया है। उधर महाराष्ट्र सरकार भी देवी अहिल्या के जन्म स्थान चौढ़ी गांव में कैबिनेट बैठक करने जा रही है। चोढ़ी में देवी अहिल्या का बढ़ा स्मारक बना है। वहां डोम लगाने का काम शुरू हो रहा है। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार की बैठक वहां होने जा रही है। जिमसें महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
इंदौर में बैठक के कारण ट्रैफिक नहीं रुकेगा
इंदौर के राजवाड़ा पर बैठक भले ही होगी, लेकिन अफसरों को कोशिश रहेगी कि लोगों को परेशानी न हो। राजवाड़ा के आसपास का ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। राजवाड़ा के आसपास पार्किंग की ज्यादा जगह नहीं है। इस कारण यह कोशिश की जा रही है कि मंत्रीगण एक बस में सवार होकर राजवाड़ा पहुंचे। दो माह पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महेश्वर में भी कैबिनेट बैठक ली थी।
जिसमे महेश्वर सहित 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकान नहीं खोले जाने का फैसला लिया था। इंदौर में पहली बार मंत्री परिषद की बैठक होने जा रही है। इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर के समीप उज्जैनी गांव में नर्मदा-शिप्रा संगम स्थल पर कैबिनेट बैठक आयोजित की थी। अभी तक इंदौर शहर में कैबिनेट बैठक कभी नहीं हुई।