फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:दूसरी मंजिल की गैलरी से मौसी को बाय करने आई मासूम बालकनी से गिरी, हो गई मौत

Fri, 26 Jul 2024 05:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के नंदन नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाली आफिया पिता शाहरूख की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। उसके घर ग्रीन पार्क काॅलोनी में रहने वाले मौसा और मौसी आए थे। आफिया उनके साथ कमरे में खेल रही थी।
विज्ञापन
इंदौर में बच्ची की गिरने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें एक चार साल की बच्ची की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरनेे से मौत हो गई। बच्ची के घर उसके मौसा व मौसी आए थे। शाम को जब वे अपने घर लौट रहे थे तो मासूम आफिया गैलरी में उन्हें बाय करने आई। गैलरी की ऊंचाई कम थी।

विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने पर आफिया गैलरी से सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी। उसे गंभीर चोटेें आई। मौसी दौड़कर उसके पास औई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

यह घटना इंदौर के नंदन नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाली आफिया पिता शाहरूख की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। उसके घर ग्रीन पार्क काॅलोनी में रहने वाले मौसा और मौसी आए थे। आफिया उनके साथ कमरे में खेल रही थी। शाम को वे घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।

महिला को सांप ने डंसा

इंदौर के समीप तिल्लौर खुर्द गांव मेें एक महिला की सांप के डंसने सेे मौत हो गई। 25 वर्षीय महिला अनिता पति सुनील घर मेें सो रही थी। रात में वह अचानक चिल्लाई तो परिजन नींद से जागे।

विज्ञापन


कमरे की लाइट चालू की तो एक काला सांप कमरे में दिखााई दिया। परिजनों ने उसे भगाया और महिला को एक निजी अस्पताल मेें ले गए। वहां उसका इलाज ठीक से नहीं हुआ तो महिला को एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। तब तक जहर शरीर में फैल चुका था। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें