फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 23 Jul 2024 08:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यह घटना विजय नगर क्षेत्र में हुई। 65 वर्षीय विजय शुक्ला घर में पलंग पर लेटे हुए थे। लेटे हुए उन्होंने 12 बोर की बंदूक की नाल अपनी ठोड़ी पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर के आर पार हो गई। 
विज्ञापन
पिता के शव के पास बैठा बेटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार सुुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आस पड़ोसी जागे तो देखा कि अपने रुम मेें बुजुर्ग विजय शुुक्ला लहुलूहान हालत में है।

विज्ञापन


उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वे लंबे समय से बीमारी अन्य कारणों से अवसाद मेें थे। पुलिस को उसके कक्ष से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

यह घटना विजय नगर क्षेत्र में हुई। 65 वर्षीय विजय शुक्ला घर में पलंग पर लेटे हुए थे। लेटे हुए उन्होंने 12 बोर की बंदूक की नाल अपनी ठोड़ी पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर के आर पार हो गई। आवाज सुनकर बेटा जागा तो पिता को देख वही जमीन पर बैठ गया और रोने लगा। वह कुछ समझ नहींं पा रहा था।  आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों से आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की।आत्महत्या के उपयोग में लाई गई बंदूक लाइसेंसी थी। आत्महत्या से पहले विजय ने अपनी बेटी को मैसेज भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें