फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दिल्ली ब्लास्ट के बाद इंदौर-महू में बढ़ाई चौकसी, बस-रेलवे स्टेशनों की जांच

Tue, 11 Nov 2025 02:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर के होटल व लाज संचालकों को भी कहा गया है कि यदि उनके वहां संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्ति रुके है, या उनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही है तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को तत्काल दे। विमानतल पर मंगलवार को ज्यादा कड़ी सुरक्षा नजर आई। 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जांच करता डाॅग स्कवाॅड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद इंदौर और महू में पुलिस चौकसी बढ़ गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दूसरे प्रदेशों में आने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। इसके अलावा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता भी विस्फोटक सामग्री की जांच कर रहा है। इंदौर के सराफा क्षेत्र में सोमवार रात को डाॅक स्कवाड नजर आया। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते है और सराफा चौपाटी घूमने जाते है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: आपके टोस्ट में 'मीठा जहर'! कई मशहूर बेकरी पर छापे, टोस्ट में मिला रहे थे संदिग्ध स्वीटनर, फैक्ट्री सील

इंदौर के समीप सैन्य क्षेत्र महू में वाहन और संदिग्ध नजर आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर बेरिकेड लगाए गए है। उधर सेना की क्विक रिएक्शन टीम( क्यूआरटी) भी सैन्य क्षेत्र में गश्त कर रही है। इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पर खड़ी बसों में विस्फोटक सामग्री की जांच की गई। इसका अलावा परिसर में खड़ी कारों व अन्य वाहनों की भी जांच की गई।
 

टीम रेलवे स्टेशन पर भी गई और पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की। जिस गेट से यात्री गुजरते है। वहां भी पुलिस आम दिनों की तुलना में ज्यादा सक्रिय थी। इंदौर में चलने वाली आई बस के स्टाॅफ को कहा गया कि बस में लावारिस सामान, संदिग्ध वस्तु नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

 

शहर के होटल व लाज संचालकों को भी कहा गया है कि यदि उनके वहां संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्ति रुके है, या उनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही है तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को तत्काल दे। विमानतल पर आम दिनों की तुलना में मंगलवार को ज्यादा कड़ी सुरक्षा नजर आई। यहा भी खोजी श्वान के साथ पुलिस की टीम जांच करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें