फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के बाद इंदौर में तैयार सिरप भी बाजार से वापस बुलाया

Sat, 04 Oct 2025 07:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर दवा बाजार का बड़ा मार्केट है। यहां कई दवाएं बनती है। इंदौर में कफ सीरप डिफ्राॅस्ट भी तैयार होता है। लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग ने इसे बनाने वाली कंपनी को नोटिस दिया है और सिरप बैच 11198 को बाजार से वापस बुलाने को कहा है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के बाद इंदौर दवा बाजार में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में खांसी की दवा के सेवन के बाद बच्चों की मौत और तबीयत बिगड़ने का मामला गरमा गया है। इसके बाद कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो कफ सीरप पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन इंदौर में तैयार होने वाले कफ सिरप डिफ्राॅस्ट को भी बाजार से बुलाने के निर्देश जारी किए है, हालांकि इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन सर्तकता के कारण यह फैसला लिया गया है।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: Cough Syrup: मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, डिप्टी सीएम बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

विज्ञापन

 

इंदौर दवा बाजार का बड़ा मार्केट है। यहां कई दवाएं बनती है और प्रदेश के दूसरे शहरों तक सप्लाई होती है। इंदौर में कफ सीरप डिफ्राॅस्ट भी तैयार होता है। लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग ने इसे बनाने वाली कंपनी को नोटिस दिया है और सिरप बैच 11198 को बाजार से वापस बुलाने को कहा है।


दरअसल सरकार कफ सिरप में उपयोग किए जा रहे केमिकलों को लेकर ज्यादा सर्तकता बरत रही है। इस रसायनों के रिएक्शन से बच्चों की किडनी खराब हो रही है। सिरप में क्लोरफेनिरामाइन मलेट और फिनाइलफ्रिन एचसीएल केमिकल का उपयोग होता है। इससे सर्दी व खांसी ठीक होती है, लेकिन छोटे बच्चों के लिए यह खतरनाक भी हो सकता है। इसके चलते इन रसायनों का जिन सिरपों में उपयोग हो रहा है। उसे लेकर अफसर सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें