फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के स्टेडियम के बाद अब बांबे अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Sun, 11 May 2025 11:07 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में इससे पहले दो स्कूल, स्टेडियम, एयरपोट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इंदौर के एयरपोर्ट में और विमान में बम होने की धमकी साल में छह बार मिल चुकी है। इस कारण कई बार उड़ानें भी प्रभावित हुई और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बांबे अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दो दिन पहले होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली थी, वहीं अब शहर के सबसे बड़े निजी अस्पताल को बम में उड़ाने की धमकी मिली है, हालांकि जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला। बांबे अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पता कर रही है कि यह मेल किस देश से आया है।

विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें: इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली,जांच में कुछ नहीं मिला

बांबे अस्पताल के ई मेल पर शनिवार सुबह धमकी मिली कि अस्पताल में बम है। जब प्रबंधन को धमकी की जानकारी मिली,तो बांबे अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर राहुल पाराशर ने लसुडि़या थाने में इसकी शिकायत की। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच में पाया कि दी गई धमकी फर्जी थी।

इस मामले में सायबर सेल भी जांच कर रही है। इंदौर में इससे पहले दो स्कूल, स्टेडियम, एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इंदौर के एयरपोर्ट में और विमान में बम होने की धमकी साल में छह बार मिल चुकी है। इस कारण कई बार उड़ानें भी प्रभावित हुई और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को स्टेडियम को उड़ाने की धमकी के ई मेल में तो आपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान का जिक्र भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें