फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों के युुवती थी मौके पर

Mon, 01 Jul 2024 11:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना रविवार रात को हुई। बताया जा रहा है कि सभी एक पार्टी मेें शामिल थे। इस दौरान सुनील का हर्ष से विवाद हो गया। एक युवक ने उसकी जांघ में चाकू मारे। इसके बाद आरोपी भाग गए। युवक ने अपने भाई को काॅल कर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुुनील चौहान नामक है। घटना आस्था पैलेस काॅलोनी के पास रविवार देर रात हुई। सुनील का भी पुराना आपराधिक रिकार्ड है। हत्या में क्षेत्र के ही हर्ष गोयल और उसके तीन साथियों का नाम आ रहा है। उनके साथ एक युवती भी थी।

घटना रविवार रात को हुई। बताया जा रहा है कि सभी एक पार्टी मेें शामिल थे। इस दौरान सुनील का हर्ष से विवाद हो गया। एक युवक ने उसकी जांघ में चाकू मारे। इसके बाद आरोपी भाग गए। युवक ने अपने भाई को काॅल कर मौके पर बुलाया।

विज्ञापन

 

परिजन उसे पहले समीप के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने अरिहंत अस्पताल में रैफर कर दिया। ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आरोपियों के साथ एक लड़की भी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैै।

सुनील पर पांच माह पहले भी हमला हुअा था। क्षेत्र के शुभम नेेपाली ने उसे चाकू मारे थे। फिलहाल वह जेल में है। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी हत्याकांड की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें