सुबह हल्की बारिश के कारण रैली निकलने मेें थोड़ी देर हुई,लेकिन बाद में रैली लालबाग, कलेक्टोरेट चौराहा,जूनी इंदौर ब्रिज, टाॅवर चौराहा होते हुए टंट्या भील चौराहा गई। यहां प्रतिमा का पूजन किया गया।
इंदौर मेें आदिवासी दिवस पर एक बार फिर इंंदौर मेें समाज के युवक-युवतियों ने बड़ी रैली निकाली। पारंपरिक परिधान पहन कर युवक अादिवासी गीत, मादल की थाप और डीजे पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। रैली के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से लालबाग परिसर में युवा एकत्र होना शुरू हो गए थे।
पहले यहां पुरखों का पूजन किया गया। इसके बाद रैली शुरू हुई। इंदौर में रहकर पढ़ने वाले छात्र, शहर में रहने वाला समाज का मजदूर वर्ग अौर आदिवासी संगठन से जुड़े नेता इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
सुबह हल्की बारिश के कारण रैली निकलने मेें थोड़ी देर हुई,लेकिन बाद में रैली लालबाग, कलेक्टोरेट चौराहा,जूनी इंदौर ब्रिज, टाॅवर चौराहा होते हुए टंट्या भील चौराहा गई। यहां प्रतिमा का पूजन किया गया। रैली राजीव गांधी प्रतिमा होते हुए शुभकारज गार्डन पर समाप्त हुई। यहां सांस्कृतिक आयोजन हुए और आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुती दी गई।रैली में बड़ी संख्या मेें समाजजन एकत्र हुए।