फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर के बिजलपुर में तैयार हुआ आधुनिक खेल मैदान, बनने में लगा दस साल का समय

Sun, 22 Feb 2026 11:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के पश्चिमी मैदान को वर्षों बाद एक स्पोर्ट्स सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। इसका काम लगभग पूरा हो गया है। जल्दी ही यहां खेल गतिविधियां शुरू होगी। इसके निर्माण में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च हुई है। 
विज्ञापन
राऊ का खेल मैदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर है, लेकिन यहां सरकारी खेल मैदानों की कमी है। 65 साल पुराना नेहरू स्टेडियम जर्जर हो चुका है, लेकिन, कई वर्षों बाद बिजलपुर में एक आधुनिक खेल मैदान की सौगात खेल प्रेमियों को मिली है। यहां तैयार हुआ आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक और हॉकी एस्ट्रो टर्फ आने वाले समय में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने में कारगर साबित होगा। इसे बनने में 10 वर्षों से लंबित स्पोर्ट्स सेंटर का सपना अब हकीकत में बदल गया है।

विज्ञापन


14 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की योजना खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने एक दशक पहले बनाई थी। जमीन तो विभाग को समय पर मिल गई, लेकिन बजट मंजूर नहीं होने के कारण मैदान का प्रोजेक्ट लंबे समय तक कागजों में ही सीमित रहा। वर्ष 2023 में बजट मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ी और अब यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

मार्च में शुरू होगा टर्फ
कॉम्प्लेक्स में लाल रंग का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और आधुनिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ तैयार हो चुका है। मार्च माह से यहां खेल गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। परिसर में इंडोर हॉल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जबकि भविष्य में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट विकसित करने की योजना है। इसके निर्माण पर 34 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जल्दी ही यहां खेल संस्थान अपनी गतिविधियां शुरू करेंगे। लोकार्पण के बाद इसे खोला जाएगा। पश्चिमी क्षेत्र में दशहरा मैदान के बाद बिजलपुर में यह दूसरा बड़ा मैदान बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें