फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के नगर निगम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो घुसी कपड़ों के शोरुम में, दो युवक घायल

Thu, 19 Feb 2026 11:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के नगर निगम चौराहे के समीप गुरुवार को एक बेकाबू स्कॉर्पियो सीधे कपड़े की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में फुटपाथ पर खड़े दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
दुकान में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नशा कर वाहन चलाने वालों की प्रमुख चौराहों पर जांच होती है, लेकिन इसके बावजूद नशे में चालक दूसरे लोगों की जान ले रहे हैं या घायल कर रहे हैं। इंदौर के चिकमंगलूर चौराहे पर गुरुवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक कपड़े की दुकान में जा घुसी। चालक नशे में था और उसका पैर ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर चला गया। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराने एमवाय अस्पताल भेजा है, ताकि उसके नशे में होने की पुष्टि हो सके।

विज्ञापन

रामबाग चौराहे की तरफ से तेजी से आ रही स्कॉर्पियो कार श्री साईराम जींस की दुकान में जा घुसी। इस दौरान कार ने सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। फुटपाथ पर दो युवक खड़े थे, जो कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और चालक को गिरफ्तार किया। दुकान के आगे के हिस्से से कार को हटाकर उसे थाने ले गए। कार चालक का कहना है कि ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर पर पैर पड़ गया, जिससे कार ने तेज रफ्तार पकड़ ली।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और उन्होंने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। इस हादसे के बाद दुकान में भीड़ लग गई थी। लोगों का कहना था कि नगर निगम चौराहे पर यातायात संकेतक नहीं है, इस कारण अक्सर वहां हादसे होते रहते हैं। पूरी घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें