फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सराफा में युवती से छेड़छाड़, बचाने आई बहन और दोस्त को भी मनचले ने पीटा

Sun, 30 Mar 2025 07:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दुकानदारों ने बीच-बचाव कर दोनो को अलग किया। इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ भाग गया। मारपीट में युवती के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। युवती की शिकायत पर सराफा थाने ने छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया है, हालांकि आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सराफा में विवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सराफा क्षेत्र में छुट्टी वाले दिन काफी भीड़ रहती है। इसका फायदा मनचले भी उठाने लगे है। वे युवतियों से बेड टच और छेड़छानी करते है। शनिवार को भी एक मनचले ने छेड़खानी की तो युवती ने विरोध किया। इससे नाराज युवक और उसके साथी ने युवती, उसकी बहन को पीटना शुरू कर दिया। युवती का दोस्त बीच-बचाव के लिए आया तो उसे भी पीटा। पुलिस अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया और आरोपियों की खोजबीन शुरू की दी है।

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें:56 दुकान पर कचरा कर रहीं 38 दुकानें, निगम ने डेढ़ लाख के चालान बनाए

छेड़खानी की घटना सराफा में देर रात को हुई। यहां साधु वासवानी नगर निवासी युवती अपनी बहन और दोस्तों के साथ आई थी। एक दुकान पर युवक ने उसे गलत तरीके से छुने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो युवक अश्लील कमेंट लगा।

 

युवती ने भी कुछ बोला तो युवक ने गालियां देने शुरू कर दी। इस बीच आरोपी का साथी भी आ गया। युवक ने युवती के बाल खींच लिए। युवती की बहन और उसका दोस्त बचाने के लिए आया तो आरोपी और उसके दोस्त ने भीड़ भरे सराफा में मारपीट शुरू की दी।


दुकानदारों ने बीच-बचाव कर दोनो को अलग किया। इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ भाग गया। मारपीट में युवती के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। युवती की शिकायत पर सराफा थाने ने छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया है, हालांकि आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। सराफा में पहले भी छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें