डंपर की टक्कर से आरक्षक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर की स्कीम-136 में एक तेज रफ्तार डंपर ने ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे पुलिस आरक्षक की जान ले ली। टक्कर के बाद बाइक डंपर के अगले पहिए में फंस गई और आरक्षक सहित बाइक को 20 फीट तक डंपर घसीटते हुए ले गया।
यह खबर भी पढ़ें:शादी के एक महीने बाद पति ने दी जान, पत्नी मायके गई और मैनेजर ने यह दबाव बनाया
लोगों ने डंपर को रुकवाया और बाइक में फंसे आरक्षक को निकालने की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही आरक्षक की मौत हो चुकी थी। मौका देख चालक डंपर छोड़कर भाग गयाघटना इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की है। एमआर 10 रोड को एमआर-11 से जोड़ने वाली लिंक रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही भी रहती है।
आरक्षक अजय शर्मा की ड्यूटी देवास नाका चौराहे पर लगी थी। वह सुबह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अजय के साथ आरक्षक चयन सिंह भी थे। दोनो अलग-अलग बाइक पर थे। अजय की गाड़ी को डंपर ने पीछे से टक्कर मारी थी।
पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। रहवासियों को कहना है कि इस सड़क का एक हिस्सा घुमावदार है। वहां अक्सर हादसे होते है। मोड़ पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित नहीं होती है और वे दूसरे वाहनों को टक्कर मार देते है। इंदौर के समीप पीथमपुर में बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दंपत्ति शिव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष गंभीर रुप से घायल है।