मैच से पहले लगी स्टेडियम के बाहर दर्शकों की कतारें।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
रविवार के दिन इंदौर में भारत अफगानिस्तान टी 20 मैच india vs afghanistan t20 2024 match होने के कारण अच्छी खासी भीड़ जुटी। लोग दोपहर दो बजे के बाद से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। स्टेडियम के बाहर भी सुबह से ही झंडे, टीशर्ट और अन्य सामानों की अस्थाई दुकानें लग चुकी थी। संक्रांति का त्योहार होने की वजह से दर्शक पतंग और कई कलरफुल चीजें लेकर यहां पर पहुंचे।
पुलिस ने दोपहर दो बजे के बाद स्टेडियम के आसपास के रास्तों से वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया था। शाम पांच बजे के बाद स्टेडियम के अंदर जाने वालों की लंबी कतारें लग चुकी थी। मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा। इंदौर में खेला जा रहा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला है। होलकर स्टेडियम में इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। शाम साढ़े चार बजे के बाद दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश देना शुरू हो गया।
मैच से पहले किया जमकर अभ्यास
मैच के एक दिन पहले भारत और अफगानिस्तान की टीम ने शनिवार को होलकर स्टेडियम में अभ्यास किया। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने दोपहर के सत्र में तो भारतीय टीम ने शाम के सत्र में जमकर पसीना बहाया।
तीसरा मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा
इंदौर में भारतीय टीम चौथा टी-20 मैच खेल रही है। इसके पहले हुए तीन मैचों में दो मैच श्रीलंका से भारतीय टीम ने जीते हैं और एक मैच साउथ अफ्रीका से हारा है। भारत-अफगानिस्तान के बीच इस टी-20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में हुआ था जिसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में 17 जनवरी को खेला जाएगा।