फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीनू संघवी समेत अन्य बिल्डरों के ठिकानों पर रेड

Sat, 15 Oct 2022 02:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में आयकर विभाग और ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में टीनू संघवी समेत अन्य बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। सुबह 8 बजे से शहर के तमाम ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इंदौर में आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान पुलिस भी लगाई गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीनू संघवी समेत अन्य बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे। विभाग ने सुबह आठ बजे शहर में 18 ठिकानों पर जांच के लिए कार्रवाई शुरू की है। यह छापे रियल इस्टेट और आभूषणों का कारोबार करने वालों के यहां पड़े है। आय छिपाने और कर चोरी की आशंका में विभाग की टीमों ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े टीनू संघवी और लाभम ग्रुप के प्रमुख सुमित मंत्री के ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही इनके सहयोगियों के यहां भी जांच करने आयकर विभाग टीमें पहुंची हैं। एचडी वायर्स और कुछ अन्य ज्वैलर्स के यहां भी जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


टीनू संघवी कांग्रेस नेता पंकज संघवी के भाई है। टीनू संघवी की गिनती शहर के बड़े बिल्डरों में होती है। इनके बड़े भाई सुरेंद्र संघवी भी रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए हैं। दूसरे भाई पंकज संघवी कांग्रेस के नेता है। शहर में सांसद, मेयर और विधायक का चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। पंकज गुजराती समाज के पदाधिकारी भी हैं। सुरेंद्र संघवी की एक कॉलोनी पर कुछ दिनों पहले प्रशासन ने कार्रवाई की थी और उनके खिलाफ कुछ समय पहले प्रशासन ने प्रकरण भी दर्ज करवाया है। फिलहाल उन्होंने अग्रिम जमानत ले रखी है। इनके अलावा दो चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत तीन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। सुमित मंत्री कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के करीबी हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र राऊ में भी इनके कुछ प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा पिछले दिनों भी रियल स्टेट फर्म के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे थे। दिल्ली, लखनऊ, गुड़गांव, चंडीगढ़ सहित देशभर में कंपनी के आफिस और अधिकारियों के घर सहित 45 ठिकानों पर एक साथ डाली गई इस रेड में आयकर विभाग ने करोडों रुपये की राशि जब्त की थी। इनमें से एक शीर्ष अधिकारी के घर से 1.5 करोड़ की राशि जब्त की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें