फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 11 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी, पुलिस को चकमा देकर भागा ड्राइवर

Tue, 16 Apr 2024 05:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा और वाहन जप्त, लोकसभा चुनाव के चलते सख्ती से हो रही जांच 
 
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग के दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है
विज्ञापन


सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामचरण डावर के नेतृत्व में गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप इंदौर से राऊ होकर धार की तरफ शराब भरकर निकल रही है। आबकारी वृत्त महू अ उपनिरीक्षक अमर सिंह बघेल मय स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर तुरंत बताए गए पते पर नाकेबंदी की गई। 

वाहन का पीछा कर वाहन को राऊ इंदौर एबी रोड पर पिपलिया मल्हार में ओवरटेक करके रोका गया। वाहन चालक वाहन को रोककर वाहन से उतरकर भागा जिसे स्टाफ ने पकड़ने का प्रयास किया। वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आबकारी बल द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बोल्ट बियर कैन की 115 पेटियां पाई गई। वाहन व मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है। वाहन व मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य रुपए 11 लाख 31 हजार 200 रूपए है। 
विज्ञापन


अवैध मदिरा का संग्रहण एवं परिवहन होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाही निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें