फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: इंदौर में इवेंट संचालक की हत्या करने वाले गुंडों के अवैध निर्माण तोड़े

सार

इंदौर में एक इवेंट संचालक की हत्या में शामिल गुंडों के अवैध निर्माण सोमवार को तोड़ दिए गए। छोटी खजरानी में गुंडों ने बगैर नक्शे के तीन पक्के निर्माण बना लिए थे और किराए पर दे रखे थे।

विज्ञापन
बस्ती में गुंडों के अवैैध निर्माण तोड़े गए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमआईजी क्षेत्र में तुषार संगर की हत्या में गुंडे सलमान लाला, जावेद और गिरधारी नामक गुंडे शामिल है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोपहर में नगर निगम का अमला बुलडोजर लेकर बस्ती में पहुंचा और गुंडों के मकान में रहने वाले लोगों को सामान बाहर निकालने के लिए कहा। मकान खाली होते ही बुलडोजर के पंजों से मकान धराशाई हो गई। तीन पक्के निर्माण तोड़ने में अमले को चार घंटे का समय लगा।

विज्ञापन


डेली कलेक्शन के कारण हत्या
निपानिया क्षेत्र के निवासी तुषार संगर इवेंट एजेंसी चलाते थे और माइक्रो फाइनेंस का काम भी करता था। कई बस्ती वाले छोटी राशि का कर्ज लेते थे। तुषार डेली कलेक्शन के लिए बस्ती में आता था। एक आरोपी गिरधारी ने भी कर्र्ज ले रखा था,लेकिन रुपये नहीं लौटा रहा था। तुषार ने उसे एक दिन फोन पर ही फटकार लगाई तो गिरधारी ने सलमान के दो भाईयों के साथ तुषार की हत्या कर दी थी। बस्ती में हत्या करते कई लोगों ने देखा था, लेकिन गुंडों के खौफ के कारण कोई भी गवाह बनने के लिए तैयार नहीं था। हत्या करने वाले तीनों गुंडों के कई थानों में प्रकरण दर्ज हैै। हत्या में नाम सामने आने के बाद से ही नगर निगम ने गुंडों की संपत्ति की जानकारी जुटाना शुरू कर दी थी और बस्ती में अवैध निर्माणों की जानकारी मिली थी।  

 

40 से ज्यादा निर्माणों को तोड़ा
गुंडे और माफिया के मकानों को तोड़ने का काम प्रशासन लगातार कर रहा है। अब तक 50 से ज्यादा निर्माण तोड़े जा चुके है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल एक कारोबारी का एबी रोड पर बड़ा शोरुम सितंबर में तोड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें