फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों पर छापेः इंदौर में जीएसटी की कार्रवाई, दुकान और व्यापार बंद करके भागे कारोबारी

Fri, 09 Feb 2024 06:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जीएसटी विभाग की कार्रवाई के दौरान शहर के कई बड़े व्यापारी कारोबार बंद करके गायब हो गए। कल रात से शुरू हुई कार्रवाई आज शाम तक चली। 
 
विज्ञापन
जीएसटी विभाग की कार्रवाई। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जीएसटी अधिकारियों गुरुवार देर रात से छापे मारना शुरू किए। शुक्रवार शाम तक जीएसटी अधिकारियों की यह कार्रवाई चलती रही। इस दौरान कई बड़े व्यापारी दुकान और व्यापार बंद करके गायब हो गए। जानकारी के मुताबिक जीएसटी विभाग ने शहर के एक दर्जन से अधिक गारमेंट कारोबारियों के यहां पर छापे मारे हैं। कारोबारियों को जब छापे की कार्यवाही की भनक पड़ी तो वे दुकान और गोदाम बंद करके गायब हो गए।
विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी की टीम ने यह कार्यवाही की है। इस दौरान राजवाड़ा, रेडीमेड कॉम्प्लेक्स से लेकर रीवर साइड रोड और अन्य कई बाजारों के व्यापारियों की जांच की गई है। विभाग के अधिकारियों ने इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में स्टॉक भी जब्त किया है। इसके साथ कई तरह के संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। 

बिना बिल का सामान खरीद रहे व्यापारी
अभी भी कई बड़े व्यापारी बिना बिल के सामान खरीदते हैं। इससे सरकार को टैक्स में बड़ा नुकसान होता है। इसी वजह से यह कार्रवाई की जा रही है। विभाग को अंदेशा है कि शहर के कई बड़े व्यापारी बिना बिल का माल खरीदकर बेचने का भी काम कर रहे हैं। इसमें पांच फीसदी जीएसटी की चोरी की जा रही है। विभाग को इस मामले में कई शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें