कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर इंदौर में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जिला और तहसील स्तर तक ले जाएगी और आम लोगों को इससे जुड़ी समस्याओं से अवगत कराएगी। नसीम ने बताया कि पार्टी इस संबंध में व्यापक अभियान चलाएगी। साथ ही, आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा पर लगाए आरोप
दिल्ली के व्यापारियों की ओर से प्रदर्शन नहीं करने की अपील से जुड़े पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए नसीम ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियों के पीछे भाजपा का हाथ है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
ये भी पढ़ें-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात
राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर भी नसीम ने आपत्ति जताई। उन्होंने भाजपा नेताओं पर गलत बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा है।
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर फिर चर्चा की बात
जम्मू-कश्मीर के नेता फारूक अब्दुल्ला के बयान से जुड़े सवाल पर नसीम ने कहा कि इस मुद्दे पर फिर बात की जाएगी।
मुस्लिमों को टिकट देने के सवाल पर नहीं दिया स्पष्ट जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब नसीम से पूछा गया कि कांग्रेस मुस्लिमों से वोट तो लेती है, लेकिन उन्हें पर्याप्त टिकट नहीं देती, तो उन्होंने सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने पत्रकारों का धन्यवाद किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त कर दी। ऐसे में मुस्लिम समुदाय को टिकट देने के मुद्दे पर उनका रुख स्पष्ट नहीं हो सका।