फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात

Sun, 25 Oct 2026 03:37 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई

सार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार प्रांजल ठाकरान पुलिस से बचने के लिए इंदौर के एक अस्पताल में अपने भाई के साथ रह रहा था। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला 22 वर्षीय प्रांजल पिछले पांच दिनों से इंदौर में था।
विज्ञापन
प्रांजल ठाकरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में इंदौर से गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रांजल ठाकरान की कुंडली पुलिस ने खंगाली है। टाइगर पर हमले के बाद उसे पता था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस कारण वह किसी होटल में ठहरने के बजाय उसी अस्पताल में रात बिताता था, जहां उसका भाई भर्ती है।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल पिछले पांच दिनों से इंदौर में था। वह मालवा मिल चौराहे स्थित अंकुर स्टेप डाउन सेंटर में भर्ती अपने पैरालिसिस पीड़ित भाई से मिलने रोज जाता था। दिनभर वहीं रहने के बाद वह रात को विजिटर्स रूम में ठहर जाता था। उसके भाई की फिजियोथेरेपी यहां चल रही थी।

इंस्टाग्राम पर बंदूक और कारतूस के वीडियो करता था पोस्ट
22 वर्षीय प्रांजल को सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने और दबंगई भरे वीडियो पोस्ट करने का भी शौक है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिस्तौल, बंदूक, गले में कारतूस की माला और जेल परिसर के बाहर बनाए गए वीडियो मिले हैं। वह खुद को हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का अध्यक्ष भी बताता था। इस साल मार्च में पानीपत के एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई फायरिंग में भी उसका नाम सामने आया था।
विज्ञापन


पढ़ें: वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन


जांच एजेंसियां अब मुंबई में हुई फायरिंग की घटना में उसकी भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। आरोप है कि उसने हमले में शामिल आरोपियों को हथियार मुहैया कराने में मदद की थी। उसे हमले की जानकारी भी थी। गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग हुई थी। घटना में अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें