इंदौर के विजयनगर इलाके के सत्यसाईं चौराहे पर गुरुवार को आईबस में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त में बस में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की दमकल जब तक चल तक मौके पर पहुंची बस का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।
जानकारी के अनुसार आईबस एलआईजी चौराहे से निरंजनपुर की तरफ जा रही थी। शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। जब चालक को आग लगने का पता चला तो उसने गाड़ी एक तरफ रोकी और यात्रियों को बस से उतरने को कहा। जिस वक्त बस में आग लगी उस समय बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बस के पिछले हिस्से में लगी और कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की दमकल जब तक चल तक मौके पर पहुंची बस का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।
पहले भी दो बार हो चुकी है बस जलने की घटना
बीआरटीएस बस लेन में आग से बस जलने की घटना पहले भी दो बार हो चुकी है। निरंजनपुर चौराहे पर गर्मी के दिनों में बस में आग लग गई थी। तब यात्री सुरक्षित निकल गए थे, लेकिन बस पूरी तो जलकर राख हो चुकी थी। छह माह पहले पलासिया चौराहे के नजदीक बस के अगले हिस्से में धुआँ उठने की घटना हो चुकी है।