फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: इंदौर दौरे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, BSF वाटिका में लगाया पौधा, बोले- इस शहर का अभियान जन आंदोलन बनेगा

Tue, 09 Jul 2024 01:12 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज (8 जुलाई) को इंदौर दौरे पर है। ओम बिरला आज पूरे दिन इंदौर में रहेंगे और तमाम कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। एक तरफ जहां उनका नागरिक अभिनंदन हुआ, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने इंदौर में चल रहे पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पेड़ लगाते लोकसभा स्पीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने बीएसएफ वाटिका में पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर में हरियाली की पहल एक मिसाल बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के देशों को दिशा दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली होना चाहिए। जी-20 देशों ने इसे जन आंदोलन बनाने की बात कही। 
विज्ञापन


बिरला ने कहा कि हम धरती को मां कहते है। पेड़ों की पूजा करते है। अब यह संस्कृति और संस्कारों को दूसरे देशों में ले जाना है। हमारी आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति समर्पित होगी तो प्रकृति के प्रति दुनिया की चिंता कम होगी। बिरला ने कहा कि मध्य प्रदेश वनों की धरती हुआ करता था, इंदौर के आसपास घने वन हुआ करते थे। अब इंदौर का अभियान देश में जन चेतना का आंदोलन बने।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम जो पेड़ लगा रहे है, उस पर लोग शंका करते है कि बाद में उनका ध्यान कौन रखेगा, लेकिन हम पांच फीट लंबे पेड़ लगा रहे है,ताकि वे शत प्रतिशत जीवित रहे। भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन वृक्ष के कारण है, ज्यादातर लोगों को ज्ञान की प्राप्ति वृक्ष के नीचे ही हुई है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि धरती मां की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही हो सकती है। इसका हमें मौका मिला है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को इंदौर सार्थक कर रहा है। इंदौर हरियाली में पीछे है, लेकिन आने वाले पांच सालों में हरियाली में भी नंबर वन बनेगा।
विज्ञापन


अफसरों से की मुलाकात
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सुबह 9:30 बजे दिल्ली से इंदौर आ गए थे। वे पहले रेसीडेंसी कोठी गए।  रेसीडेंसी कोठी  संभागायुक्त दीपक सिंह पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से सौजन्य भेंट की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें