फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: तीन दिन से तान्या कर रही थी एक्स बाॅयफ्रेंड की रैकी, विवाद बढ़ा तो दोस्त ने कर दी बीटेक छात्र की हत्या

Thu, 27 Jul 2023 01:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मोनू की हत्या को लेकर नया खुलासा सामने आया है। तान्या कुशवाहा ने एक्स-बॉयफ्रेंड टीटू की तीन दिन से रैकी कर रही थी। तान्या और टीटू का विवाद बढ़ा तो तान्या के दोस्तों ने हमला कर दिया। टीटू के दोस्त मोनू को चाकू लगा और उसकी मौत हो गई।         
विज्ञापन
आरोपी तान्या - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार रात होटल मैरिएट के सामने बीटेक छात्र मोनूू की हत्या को लेकर आरोपी तान्या कुशवाह ने कई खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने एक्स-बाॅयफ्रेंड रचित उर्फ टीटू की तीन दिन से रैकी कर रही थी। वह टीटू को काफी चाहती थी, लेकिन टीटू ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इससे नाराज होकर तान्या टीटू को सबक सिखाना चाहती थी और अपने दोस्त छोटू और शोभित को उसने इसके लिए तैयार किया था। तान्या ने कहा कि वह किसी की हत्या नहीं करना चाहती थी। वह तो सिर्फ डराना-धमकाना चाहती थी।

विज्ञापन


तान्या को पता चला था कि टीटू अपने चार दोस्तों के साथ रात को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा है। उसने रात को स्कूटी से कार का पीछा किया। होटल मैरिएट के सामने जब आरोपियों ने कार को रोका तो टीटूू ने तान्या को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इससे तान्या के साथ आए उसके दोस्तों ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने टीटू पर चाकू से वार किया। कार का कांच चढ़ा होने से वह बच गया। हमला होते देख कार आगे बढ़ाने लगे तो आरोपी कार की दूसरी तरफ आए और विंडो सीट पर बैठे टीटू के दोस्त प्रभास पंवार उर्फ मोनू पर चाकू से हमला किया। चाकू मोनू के सीने में लगा और उसकी मौत हो गई।

आवारा लड़कों से दोस्ती के कारण तोड़ा था रिश्ता 
टीटू का अफेयर काफी समय तक तान्या से चला। वह बाग-टांडा की रहने वाली है। बीबीए की पढ़ाई के लिए माता-पिता ने उसे इंदौर भेजा था। तान्या की आवारा लड़कों से दोस्ती हो गई थी। वह नशा भी करने लगी थी। इस बात से नाराज होकर टीटू ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। घटना वाले दिन भी दूसरे लड़कों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होने को लेकर टीटू ने तान्या को अपशब्द कहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें