फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: होलकर काॅलेज की निर्माणाधीन लाइब्रेरी की छत से गिरकर इंजीनियर की मौत

Tue, 18 Jul 2023 09:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य सुरेश सिलावट ने बताया कि मनीष ही ठेकदार था और वह शाम को बिल्डिंग से गिर गया था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के होलकर काॅलेज की निर्माणाधीन लाइब्रेरी से गिरने से इंजीनियर की मौत हो गई। काॅलेज की वर्षों पुरानी लाइब्रेरी के शेेड को बदलने का काम काॅलेज प्रबंधन ने ठेके पर दे रखा था। मनीष झरने ने यह काम ठेके पर लिया था और वह खुद इंजीनियर भी था।

विज्ञापन


 शाम को वह तीसरी मंजिल पर खड़ा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। काम कर रहे श्रमिकों ने देखा और काॅलेज स्टाॅफ को सूचना दी। मनीष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उपरी मंजिल से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य सुरेश सिलावट ने बताया कि मनीष ही ठेकदार था और वह शाम को बिल्डिंग से गिर गया था।
विज्ञापन

निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। गिरने वाले इंजीनियर ने सुरक्षा हेलमेट भी नहीं पहनी थी और न ही तीसरी मंजिल पर सुरक्षा जाली लगी थी। यदि सुरक्षा का ध्यान रखा जाता तो इंजीनियर की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें