फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बालकनी से झांक रहे बुजुर्ग की गिरने से हो गई मौत

Thu, 02 Mar 2023 02:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में अपनी ही घर की दूसरी मंजिल से गिरने से एक व्यकि्त की मौत हो गई। वे कुल्ला करते समय नीचे झांक रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर की दूसरी मंजिल की बालकनी से कुल्ला करते समय नीचे देखने पर एक बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वे 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।  इससे उनकी मौत हो गई। वे 76 साल के थे।

विज्ञापन


घटना तुकोगंज क्षेत्र की है। यहां रहने वाले रामनारायण पिता गेंदालाल गोमे अपने बेटे और उनके परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा छोटा बेटा और उसका परिवार था। एक बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वे कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे। पेट की परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। घर में वे दूसरी मंजिल पर रहते थे। वे सुबह पानी का कुल्ला करते हुए घर की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़े हुए थे। इसी दौरान नीचे देखने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल जमीन पर गिर पड़े। पड़ोसी ने उन्हें गिरते हुए देखा तो परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद रामनारायण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नहीं सुलझी युवती की सिर कटी लाश की गुत्थी
उधर, इंदौर जिले के सिमरोल क्षेत्र स्थित भेरुघाट में 15 दिन पहले युवती की सिर कटी लाश मिलने की गुत्थी अभी तक पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पुुलिस ने करीब 30 साल की युवती का शव बरामद किया था, लेकिन उसका सिर नहीं था। अभी तक पुलिस शव की शिनाख्त भी नहीं कर पाई है। उसका सिर भी बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें