मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दो युवकों की बेहरमी से पिटाई का मामला सामने आया है। दोनों युवकों को सब्जी की गाड़ी में बांधकर घसीटा गया है। यह घटना चोइथराम सब्जी मंडी की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में सुनील वर्मा नामक युवक पर राजेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि व्यापारी और किसानों ने मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों को पकड़ा था, जिसके बाद युवकों को वहां जमा हुई भीड़ ने जमकर पीटा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों युवक छोड़ने की मिन्नते करते रहे, लेकिन लोग नहीं माने। पीटने वालों में ज्यादातर मंडी के व्यापारी हैं। मंडी में दोनों युवकों को व्यापारियों ने मोबाइल चुराते रंगे हाथों पकड़ा और खुद ही अमानवीय तरीके से सजा देने लगे।
ऐसे में पुलिस प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेते हुए इन दोषी लोगों पर अति गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करना चाहिए। न्याय करने का तालिबानी तरीका सुव्यवस्थित शासन और न्याय व्यवस्था पर करारा तमाचा है। यह मां अहिल्या की नगरी को शर्मसार कर देने वाली घटना है।
केस दर्ज
इंदौर की चोइराम मंडी में मोबाइल चोरी की आशंका में दोनों युवकों को सब्जी के वाहन से बांध कर घसीटने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस दोनों युवकों से भी पूछताछ कर रही है कि वे मंडी में क्या करने गए थे। दोनों लड़के मंडी के पास की बस्ती अहिरखेड़ी में रहते हैं। मंडी में आए दिन मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं से व्यापारी और उपज बेचने वाले किसान परेशान रहते थे। व्यारियों में मंंडी में काटकूट के एक किसान का मोबाइल चोरी और नकदी चुराने की कोशिश में पकड़ा था, हालांकि उनके पास चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ। युवकों ने कहा कि वे तो मंडी में प्याज बीनने का काम करते है, लेकिन लोगों ने हमें चोर समझकर पीटा। उधर इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने सुनील वर्मा पर प्रकरण दर्ज किया है। उधर व्यपारियों का कहना है चोरी की घटना गेट नंबर दो पर हुई थी। काटकूट के एक किसान की गाड़ी से मोबाइल और नकदी चुराने को कोशिश कर रहा था, तभी उसे पकड़ा। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में असामाजिक तत्व फरारी काटते हैं और नशा करते हैं, लेकिन मंडी प्रशासन कोई एक्शन नहीं लेता।