फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर जिलाधीश ने किया अभ्यास मंडल की 62वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण

Tue, 02 May 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के जिलाधीश टी इलैयाराजा ने इस अवसर पर कहा कि अभ्यास मंडल समाज के लिए हमेशा सजग और सतर्क रहता है, निरंतर चलता रहता है चाहे वह नदी पुनर्जीवन की बात हो या पर्यावरण की या अन्य विषय की।
विज्ञापन
इंदौर जिलाधीश ने अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैचारिक मशाल को निरंतर जलाए रखने वाली संस्था अभ्यास मंडल ने आज (मंगलवार) अपनी 62वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण प्रेस क्लब में संपन्न कराया, जो इंदौर के जिलाधीश टी इलैयाराजा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभ्यास मंडल समाज के लिए हमेशा सजग और सतर्क रहता है, निरंतर चलता रहता है चाहे वह नदी पुनर्जीवन की बात हो या पर्यावरण की या अन्य विषय की। यह सबसे पुरानी संस्था है जो दो पीढ़ियों का अनुभव अपने साथ लेकर देश के लिए कार्य कर रही है, इसके संस्थापकों ने देश की आजादी के आंदोलन को देखा होगा, निश्चित रूप से उनका अनुभव आज शहर को मिल रहा है। उन्होंने आमंत्रण पत्र का लोकार्पण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन


इस अवसर पर इस अवसर पर मुकुंद कुलकर्णी सचिव, मोहिते वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कोठारी के अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें अशोक बड़जात्या, अरविंद तिवारी अजीत सिंह नारंग, डॉ. पल्लवी,  ग्रीष्मा त्रिवेदी, स्वप्निल कोठारी, हरे राम बाजपेई, नमिता दुबे, श्याम सुंदर यादव, आलोक खरे, जयदीप कर्णिक, ज्योति संजय जोशी, प्रोफेसर वंदना, प्रोफ़ेसर अर्पण जैन प्रमुख रहे। जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन माला ठाकुर ने किया और 13 तारीख से 20 तारीख तक होने वाली ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला का विस्तृत विवरण डॉ मनीषा गौर ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत शफी शेख, प्रकाश शर्मा और वैशाली खरे ने किया। अंत में आभार अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें