फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:जयपुर की फ्लाइट खराब होने पर चार घंटे इंदौर रुके दिग्विजय, मिलने पहुंच गए दावेदार

Tue, 21 Feb 2023 08:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विमानतल पर दिग्विज सिंह के रुकने की जानकारी जैसे इंदौर के नेताओं को मिली, वे विमानतल पहुंचे और वीआईपी लाऊंज में विमान के ठीक होने का इंतजार कर रहे सिंह के सामने अपना पक्ष रखते रहे। 
विज्ञापन
विमानतल पर सिंह से मिलने पहुंचे इंदौर के नेता। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक विवाह समारोह में शामिल होने जयपुर जाना थे। भोपाल से सीधी उड़ान नहीं होने की वजह से वे अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट से जाने के लिए इंदौर पहुंचे। उनके इंदौर आने की खबर ज्यादातर नेताअों को नहीं थी। शाम पांच बजे विमान ने उड़ान भरी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ के तत्काल बाद विमान की लैंडिंग फिर इंदौर एयरपोर्ट पर हो गई और उन्हें चार घंटे इंदौर में रुकना पड़ा। इसका पता चलते ही इंदौर के नेता विमानतल जा पहुंचे। रात साढ़े ९ बजे विमान ने उड़ान भरी और दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता के साथ जयपुर रवाना हुए।

विज्ञापन

विमानतल पर पहुंच गए अध्यक्ष पद के दावेदार
विमानतल पर दिग्विज सिंह के रुकने की जानकारी जैसे इंदौर के नेताओं को मिली, वे विमानतल पहुंचे और वीआईपी लाऊंज में विमान के ठीक होने का इंतजार कर रहे सिंह के सामने अपना पक्ष रखते रहे। इनमें अरविंद बागड़ी, गोलू अग्निहोत्री, सुरजीत चड्डा सहित अन्य नेता शामिल थे। इंदौर के अलावा धार के कुछ नेता भी सिंह से मिलने आ गए थे।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद अभी होल्ड पर है। पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाया था, लेकिन बाद में उनकी नियुक्ती होल्ड पर रख दी। गोलू भी अपनी पैरवी के लिए कुछ पार्षदों को लेकर आए थे। सिंह सभी से मिले, लेकिन उन्होंने इशारों में नेताओं से कह दिया कि कमल नाथ ही इंदौर के मामले में फैसला लेंगे। सिंह से सुवेग राठी, बालमुकंद सिंह गौतम, नासिर खान सहित अन्य नेता भी मिलने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें