फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंत्री तुलसी सिलावट बोले, दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना, उन्हें चीन में जन्म लेना चाहिए

Sat, 22 Apr 2023 01:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि मैने महाकाल से मांगा है कि कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो। उनके बयान के बाद  सिंधिया ने भी ट्वीट कर कहा था कि सिंह जैसे देश विरोधी अौर मध्य प्रदेश केे बंटाढार भारत में पैदा न हो।
विज्ञापन
मंत्री तुलसी सिलावट। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व मुख्यमंत्री तुलसी सिलावट को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना हैै। कोरोना की उत्पति्त चीन से हुई है, इसलिए सिंह को भी चीन में ही जन्म लेना चाहिए।

विज्ञापन


सिलावट ने कहा कि कांग्रेस वैसे ही नेतृत्वहीन पार्टी है। सिंह बची खुची कांग्रेस का भी बंटाढार कर देंगे। वे  महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए है। मेरी तो महाकाल से प्रार्थना है कि वे उन्हें सद्धबुद्धी दे, ताकि वे पवित्र स्थान को उनकी टिप्पणियों से अछूता रखेे।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन में कहा था कि मैने महाकाल से मांगा है कि कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो। उनके इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी ट्वीट कर कहा था कि सिंह जैसे देश विरोधी और मध्य प्रदेश केे बंटाढार भारत में पैदा न हो। अब सिंधिया के खास समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें