फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भूमाफिया दीपक जैन उर्फ मद्दा गिरफ्तार, एक और एफआईआर दर्ज हुई

Mon, 03 Apr 2023 07:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

संस्था के प्लॉट की वजह से सैकड़ों लोग दर दर भटक रहे 
 
विज्ञापन
दीपक जैन उर्फ मद्दा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमाफिया दीपक जैन उर्फ मद्दा उर्फ दिलीप सिसोदिया को हिरासत में ले लिया गया है। दीपक के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। क्राइम ब्रांच ने धारा 420, 409, 34 आईपीसी के तहत गृह निर्माण विभाग की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला भी कल्पतरू गृह निर्माण सोसाइटी से जुड़ा हुआ है। दीपक ने संस्था के रिकार्ड में हेरफेर कर करोड़ों रुपए के राजस्व की चोरी की इसके साथ संस्था के सदस्यों से पैसा लेकर उन्हें प्लॉट भी नहीं दिए गए। संस्था के सदस्य कई साल से अपने प्लॉट के लिए दर दर भटक रहे हैं। 
विज्ञापन


चार दिन पहले ही जेल से छूटा था
करोड़ों के जमीन घोटाले में 24 माह तक फरार रहने के बाद भूमाफिया दीपक मद्दा को गत दिनों क्राइम ब्रांच ने मथुरा से पकड़ा था। जमीन की धोखाधड़ी में सात एफआईआर दर्ज होने के बाद कोर्ट से उसे इन मामलों में गिरफ्तारी से राहत मिल चुकी है। भोपाल से रासुका निरस्त होने पर वह चार दिन पहले ही जेल से छूटा था।

दीपक के साथ कई लोग आरोपी
सहकारिता विभाग के उप अंकेक्षक सुरेश भंडारी के आवेदन की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उक्त संस्था में पदाधिकारी प्रकाश गिरी, कमलेश जैन, सन्नी, जीतेन्द्र नारायण पटेल, सुभाष, मिलन गिरी, दर्शनप्रताप सिंह मेहता, चंद, जितेन्द्र पाटील, मधुकांता, दिलीप सिसोदिया उर्फ मद्दा को भी आरोपी बनाया गया है। गौरतलब है कि सैकड़ों लोग दीपक जैन की वजह से अपने प्लॉट के लिए परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें