फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सीहोर में कांवड़ यात्रा से लौट रहे भक्तों के कारण इंदौर-भोपाल रोड पर लगा जाम, हादसे में एक की मौत

Thu, 07 Aug 2025 11:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से गुरुवार सुबह रवाना हुई इंटरसिटी और वंदे भारत ट्रेन भी खचाखच भरी हुई थी, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने जाम से बचने के लिए ट्रेन में यात्रा की। उधर, सीहोर से लौट रहे भक्तों का एक वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
कावड़ यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हुई कथा और कांवड़ यात्रा के समापन के बाद भक्तों का लौटना शुरू हो गया है। इस कारण इंदौर भोपाल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। प्रशाासन ने जो डायवर्शन मार्ग बनाए थे। वहां भी वाहन गुत्थम गुत्था होने लगे। गुरुवार सुबह ट्रैफिक जाम के हालात देखते हुए इंदौर के कई यात्रियों ने भोपाल जाने का इरादा टाल दिया तो कई लोगों ने ट्रेन का विकल्प चुना।

विज्ञापन


इंदौर से गुरुवार सुबह रवाना हुई इंटरसिटी और वंदे भारत ट्रेन भी खचाखच भरी हुई थी, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने जाम से बचने के लिए ट्रेन में यात्रा की। उधर, सीहोर से लौट रहे भक्तों का एक वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। तूफान वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 यात्री घायल हुए हैं। हादसा इंदौर के समीप बिचौली मर्दाना क्षेत्र में हुआ।

बता दें, बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में पांच लाख से ज्यादा लोग एकत्र हुए थे। बुधवार रात से उनके लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस कारण इंदौर-भोपाल मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। इंदौर से भोपाल जाने में साढ़े तीन घंटे का समय लगता है, लेकिन जाम के कारण छह से आठ घंटे लगे। डेढ़ साल पहले बने हालातों को देखते हुए इस बार प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की थी, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण व्यवस्थाएं संभल नहीं पाईं।
विज्ञापन

 
घायलों का इलाज जारी
बिचौली मर्दाना क्षेत्र में हुए हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया। सभी खरगोन व आसपास के निवासी हैं। हादसे में मृत मंटू वर्मा भी खरगाोन में रहता था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें