फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: खजूरी बाजार में खतरनाक मकान तोड़ने पर विवाद, किराएदार की दुकान छोड़ी

Wed, 12 Jul 2023 11:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विवाद की आशंका को देखतेे हुए निगम अफसरों ने सराफा थाने का पुलिस बल भी मौके पर बुलवा लिया। पौन घंंटे तक चारी विवाद के कारण मकान तोड़ने का काम भी अटका रहा। बाद में अफसर दुकान वाले हिस्से को छोड़कर बाकी मकान जमीदोंज कर चले गए।
विज्ञापन
खतरनाक मकान को तोड़ने पहुंचा अमला। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के दौरान शहर में खतरनाक मकानों को हटाने का काम भी जारी है। बुधवार को नगर निगम का अमला खजूरी बाजार क्षेत्र मेें खतरनाक मकान हटाने पहुंचा। मकान 80 साल से ज्यादा पुराना है और कई हिस्से जर्जर हो चुके हैै। यह मकान सीताराम मोतीबई का है। उनकी वर्षों पहले मौत हो चुकी है और उनका कोई वारिस भी नहीं है। खतरनाक मकान में गोपाल रावत नामक किराएदार भी है।

उसने अफसरों से विवाद करना शुरु किया और कहने लगा कि उसका परिवार 70 सालों से किराएदार है। उनका दुकान पर वैधानिक कब्जा है और कोर्ट में केस भी चल रहा हैै। वह हाथ में दुकान के दस्तावेज लेकर जोर-जोर से चिल्लाता रहा।

 

विवाद की आशंका को देखतेे हुए निगम अफसरों ने सराफा थाने का पुलिस बल भी मौके पर बुलवा लिया। पौन घंंटे तक जारी विवाद के कारण मकान तोड़ने का काम भी अटका रहा। बाद में अफसर दुकान वाले हिस्से को छोड़कर बाकी मकान जमीदोंज कर चले गए।

विज्ञापन


आपको बता दे कि शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा खतरनाक मकान नगर निगम की सूची में है, लेकिन सालभर में दस-बारह मकानों पर को ही तोड़ा जाता है। ज्यादातर मकानों के प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। इंदौर में खतरनाक मकानों के गिरने के कारण बड़े हादसे भी हो चुके है। ज्यादातर खतरनाक मकान राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें