फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 13 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस, हर जिले से भोपाल जाएंगे कार्यकर्ता

Thu, 09 Mar 2023 04:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चुनावी साल में इस बड़े प्रदर्शन में कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। ग्रामीण नेताओं को ज्यादा भीड़ जुटाने को कहा गया है। विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने किसानों को झूठे सपने दिखाए।

विज्ञापन
विधायक जीतू पटवारी ने विधानसभा मेें हल लेेकर घुसने की कोशिश की थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अब चुनावी मोड में आती नजर आ रही है। विधानसभा में हंगामें और विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद अब कांग्रेस 13 मार्च को भोपाल में राजभवन का घेराव करेगी। इसके लिए हर जिले से कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में मौजूद रहने के लिए कहा है। रंगपंचमी के दूसरे दिन भोपाल में होने वाले यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की अगुवाई में होगा। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों को भी कहा गया है कि इस प्रदर्शन में पूरी ताकत लगा दे।

विज्ञापन


किसानों का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी कांग्रेस
चुनावी साल में इस बड़े प्रदर्शन में कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। ग्रामीण नेताओं को ज्यादा भीड़ जुटाने को कहा गया है। विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने किसानों को झूठे सपने दिखाए। न आय दोगुनी हुई न गेंहू समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। अभी ओले गिरने और तेज हवाओं के कारण किसानों की फसल खराब हो गई। किसानों को भी मुआवजा देना चाहिए।

मुझे निलंबित कर डराना चाहते है
पटवारी ने कहा कि भाजपा मुझे निलंबित कर सबको डराना चाहती है, डराना उनका सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन जनता की ताकत हमारा हथियार है। हम भाजपा सरकार की गलत नितियों का खुलकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के लिए बैठकों का दौर
13 मार्च को भोपाल में होने वाले प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के विधायकों व पदाधिकारियों ने मंडल स्तर पर बैठक लेना शुरु कर दी है, ताकि प्रदर्शन में भीड़ ज्यादा जुट सके। विधायक अपने समर्थकों को लाने ले जाने के अलावा उनके रहने खाने का प्रबंध भी करेंगे। 13 मार्च को दोपहर 12 बजे जवाहर मार्ग से पैदल मार्च शुरू होगा, जो राजभवन पर समाप्त होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें