फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां शुरू, विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होने लगे

Tue, 22 Aug 2023 03:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सम्मेलन में पदाधिकारियों से कहा गया कि मतदाता सूची परीक्षण के काम को गंभीरता से लेना होगा। विधायक शुक्ला ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस तभी सफल होगी, जब मंडलम व सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ता की पकड़ मजबूत रहेगी। हमें जनता का पहले विश्वास जीतना होगा।
विज्ञापन
सांवेर में कांग्रेस का सम्मेलन - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चार माह पहले 39 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार तय कर भाजपा ने मनोवैज्ञानिक स्तर पर कांग्रेस पर दबाव बनाने में अागे रही। अब कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। विधानसभा क्षेत्रों में जो दावेदार है, उन्हें ही इस सम्मेलन की तैयारियों का जिम्मा दिया जा रहा है।

विधानसभा दो और चार नंबर में कुछ वार्डों में बूथ सम्मेलन हो चुके है और अब ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भी इसकी शुरुआत हो गई। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 117 गांवों के बूथों के पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इसमें विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल हुए। इस क्षेत्र से दावेदारी जता रही रीना बोरासी सेतिया ने सम्मेलन की कमान संभाल रखी थी।

सम्मेलन में पदाधिकारियों से कहा गया कि मतदाता सूची परीक्षण के काम को गंभीरता से लेना होगा। विधायक शुक्ला ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस तभी सफल होगी, जब मंडलम व सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ता की पकड़ मजबूत रहेगी। हमें जनता का पहले विश्वास जीतना होगा। विधायक पटेल ने कहा कि भाजपा से अब प्रदेश की जनता बोर हो चुकी है। वे अब बदलाव चाहती है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव रीना ने कहा कि भाजपा सिर्फ धनबल के दम पर चुनाव जीतने को कोशिश कर रही है। लाड़ली बहना की तरफ पिछले साल भावांतर योजना में किसानों को पैसा देने की बात कही गई थी, लेकिन किसानों के खाते में पैसे नहीं पहुंच रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें