फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर अपराध: अखाड़े में नाबालिग बच्चे से अश्लील हरकत, जान से मारने की दी थी धमकी; कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 09:56 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में अखाड़े के कोच मनीष नामदेव को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अन्य बच्चों के जाने के बाद बच्चे को अखाड़े में रोककर घटना की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
सदर बाजार थाने पर मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने अखाड़े के कोच को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष नामदेव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने बच्चे को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय बच्चा अखाड़े में प्रशिक्षण लेने जाता था। इसी दौरान एक दिन जब अखाड़े में मौजूद अन्य बच्चे घर जा चुके थे, तब कोच मनीष नामदेव ने उसे वहीं रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की। बच्चे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण बच्चा डर गया और उसने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: ठेलेवालों के लिए पुलिस से भिड़े, जीतू पटवारी ने दी चेतावनी, सीएम को भी घेरा
विज्ञापन


बाद में जब बच्चे ने अपने पिता को देखा तो हिम्मत जुटाकर उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता ने सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस कर रही पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति या तथ्य भी शामिल हैं या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें