फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर में 13 साल बाद होगी विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक, 29 दिसंबर को होगी शुरुआत

Tue, 27 Dec 2022 09:54 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विश्व हिन्दू परिषद की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के लिए इस बार इंदौर को चुना गया है। पांच दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू होगी। जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय समिति की बैठक इंदौर में 29 दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 29 दिसंबर से विश्व हिन्दू परिषद की राष्ट्रीय स्तर की बैठक शुरू होने जा रही है। पांच दिवसीय बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। 13 साल बाद इंदौर में ये बैठक होने जा रही है। 

विज्ञापन


बैठक में 50 से ज्यादा देशों के 300 पदाधिकारी जुटेंगे। पांच दिवसीय बैठक बायपास पर अग्रसेन भवन में होगी। वहां के आसपास के मैरिज गार्डनों में पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। बैठक में अयोध्या राम मंदिर निर्माण, धर्मांतरण, गौरक्षा जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाली इस बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपत राय, भैय्या जी जोशी, वीएचपी के महामंत्री मिलिंद पराड़े के उद्बोधन भी होंगे।

मालवा प्रांत के पदाधिकारियों ने बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अग्रसेन भवन के समीप के दो मैरिज गार्डनों में पदाधिकारी रुकेंगे। दिनभर दो सत्र होंगे। बैैठक में परिषद के नए वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद होने वाले आयोजनों पर पदाधिकारी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


अनुशांगिक संगठन भी होंगे शामिल
बैठक में वीएचपी से जुड़े अनुशांगिक संगठन बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, हिन्दू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। ज्यादातर पदाधिकारी मंगलवार शाम तक इंदौर आ जाएंगे। दो साल से कोरोना की वजह से समिति की बैठक नहीं हो पाई थी। पदाधिकारी वर्चुअल मुद्दों पर चर्चा करते थे।

13 साल पहले मिली थी मालवा प्रांत को मेजबानी
वीएचपी की वार्षिक बैठक अलग-अलग शहरों में होती है। वीएचपी के मालवा प्रांत को 13 साल पहले इस तरह की बैठक की मेजबानी का मौका मिला था। तब भी तीन दिनों तक पदाधिकारी इंदौर में रुके थे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें