फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में सेवानिवृत बैंक अफसर के यहां सीबीआई का छापा, बैंक घोटाले से जुड़े है तार

Fri, 11 Aug 2023 02:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक पूर्व बैंक अधिकारी के यहां  सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। टीम को बैंक घोटाले को लेकर इनपुट मिला था। छापे के समय पूर्व बैैंक अफसर बंगले में ही मौजूद थे। उनसे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
इंदौर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी का घर, जहां सीबीआई ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इंदौर में छापामार कार्रवाई की है। यह छापा एक रिटायर्ड बैंक अफसर के घर पर मारा गया है। रिटायर्ड होने के बाद से वह इंदौर में बसंत विहार इलाके में रह रहे थे। इसी जगह पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। 

विज्ञापन


सीबीआई टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह कार्रवाई की। सीबीआई टीम में भोपाल और दिल्ली के अफसर शामिल हैं। बंगले में जाते ही सीबीआई के अफसरों ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी बालकृष्ण व्यास और उनके परिजनों के मोबाइल जब्त कर लिए। पूछताछ के दौरान उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क न करने की हिदायत दी गई। उन्हें बाहर निकलने भी नहीं दिया गया। अफसरों ने घर पर रखे कुछ दस्तावेज खंगाले। साथ ही रिटायर्ड बैंक अधिकारी से पूछताछ भी की।  

अफसरों ने पूर्व बैंक अफसर से पूछताछ शुरू कर दी है। बंगले में कुछ दस्तावेज भी खंगाले गए है। सरकारी फंड में हेराफेरी कर उसे एक एनजीअेा के अकाउंट में डालकर किए गए घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। सैकड़ों करोड़ की यह राशि एनजीअेा के संस्थापक के रिश्तेदारों ने संस्थापक की मौत के बाद बैंक अधिकारी से सांठ-गांठ कर निकाल ली थी।

इस मामले में सीबीआई को बैंक अधिकारी की तलाश थी। सर्चिंग के दौरान सीबीआई अफसरों ने घोटाले से जुड़े सबूत जुटाने के लिए बैंक अफसर का मोबाइल, कम्यूटर का डेेटा भी जप्त किया है। चार घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई अफसर रवाना हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें