फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में गैस टैंकर में ब्लास्ट, कई लोग गंभीर, एक किमी दूर तक सुनाई दी आवाज

Sat, 12 Aug 2023 09:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ब्लास्ट तब हुआ जब गैस टैंकर की कटिंग की जा रही थी। ब्लास्ट के बाद अफरा तफरी मच गई। आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए। चार लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक गैस टैंकर की कटिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। शनिवार दोपहर में हुए इस जोरदार ब्लास्ट की वजह से आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए। आवाज इतनी तेज थी कि लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


बहुत दूर तक सुनाई दी आवाज
भंवरकुआं थाने के जांच अधिकारी आनंद राय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक और अन्य गाड़ियों को काटने का काम किया जाता है। वहीं पर एचपी गैस के पुराने टैंकर को काटने का काम किया जा रहा था। टैंकर को काटने के दौरान ही ब्लास्ट हो गया। इसकी आवाज भी बहुत दूर तक सुनाई दी। 

गैस बनने के कारण ब्लास्ट की संभावना
खाली टैंकर में गैस की वजह से ब्लास्ट की संभावना है। तेज गर्मी की वजह से कई बार टैंकर में गैस बन जाती है और टैंकर काटने वाले यह ध्यान नहीं देते कि उसे सही तरीके से खोलकर चेक कर लें। इस लापरवाही की वजह से कई बार इस तरह के हादसे हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें