फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस का गुंडाराज खत्म कर भाजपा ने इंदौर का विकास किया

Sat, 12 Aug 2023 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताअेां की मेहनत पर बनाए महलों में रहकर हमें काम करने का मौका मिला है। भाजपा ने हमेशा विकास को महत्व दिया है।

विज्ञापन
समारोह में कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 45 साल पहले इंदौर के श्रमिक क्षेत्र में कांग्रेस के गुंडों का आंतक रहता रहता था। दूसरे दलों के कार्यकर्ता चुनाव में छुपकर पर्चियां बांटते थे। हर दूसरे-तीसरे दिन हत्याएं होती थी, लेकिन फिर हमारी टीम ने क्षेत्र के युवकों को नशे से दूर किया। उन्हें अखाड़ों में पहुंचाया। धीरे-धीरे पूरे इंदौर में भाजपा की पैठ बनी और शहर का विकास हुआ। वे पूर्व पार्षद राजेश जोशी के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को खड़ा करने के लिए पुराने कार्यकर्ताअेां ने बहुत मेहनत की है।

उनसे हमने अंतिम व्यकि्त की सेवा करने के जो संस्कार सीखे है, वे ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताअेां की मेहनत पर बनाए महलों में रहकर हमें काम करने का मौका मिला है। भाजपा ने हमेशा विकास को महत्व दिया है।

राजेश जोशी जैसे नेता कम होते है। वे खुद अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाए, लेकिन दूसरों का भला करने के लिए कभी पीछे नहीं हटते थे। कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताअेां की मेहनत के बल पर है। हमारा कार्यकर्ता निजी स्वार्थों के बजाए समाज की भलाई के लिए काम करता है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर ने दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल और महिलाअेां को सिलाई मशीन बांटी। संचालन महापौर परिषद सदस्य जीतू यादव ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें