फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष हेमांग जोशी, बोले- गांव-गांव पहुंचकर सेवा कार्य कर रही सेवा संकल्प यात्रा

Mon, 21 Sep 2026 09:45 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पहुंचे BJYM राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प और सेवा संकल्प यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव और युवाओं के समर्थन का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
हेमांग जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प के पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में गुजरात के बड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से बड़नगर तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। हेमांग जोशी ने बताया कि इस यात्रा में युवा गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है। जोशी ने बताया कि वे भी सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे हैं और अगले दो दिनों तक उन ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे, जहां से यह यात्रा गुजर रही है।

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई टिप्पणी के सवाल पर हेमांग जोशी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले ‘भारत जोड़ो’ नाम से प्रकल्प शुरू किया गया था, लेकिन उनकी अपनी पार्टी ही टूट गई। अब ‘झूठ की गूंज’ का नया प्रकल्प लेकर निकले हैं।
विज्ञापन


पढे़ं: शराब दुकान देखते ही भड़के ग्रामीण, घुसे अंदर और हजारों बोतलें तोड़ डालीं; जमकर मचा हंगामा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का जिक्र करते हुए जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की हुंकार को दिल्ली विश्वविद्यालय में दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत का युवा राष्ट्रप्रेमी है और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पीआर टीम उन्हें PPT बनाकर देती है और राहुल गांधी उसी PPT को पढ़ते हैं। जोशी ने कहा कि यदि राहुल गांधी से PPT के बिना कोई सवाल किया जाए तो उनके पास कोई कंटेंट नहीं रहेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जितनी चाबी भरी राम ने, उतना चले खिलौना।”
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें