फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एक माह तक इंदौर में घर- घर जाकर दस्तक देेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Sat, 27 May 2023 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सभी विधानसभाओं में 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपब्धियों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
कार्यक्रमों की जानकारी देते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में भाजपा ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। केंद्र मेें भाजपा सरकार के 9 साल पुरेे होने के उपलक्ष्य में इंदौर में भाजपा 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यकर्ता इस एक माह मेें घर-घर जाकर दस्तक देंगे और केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताएंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गो से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन


जिसके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। शहर के प्रभावशाली व्यक्तियों, खिलाड़ियो, कलाकारो, उद्योगपतियों, शहीदों एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जाएगा। व्यापारी सम्मेलन, युवा सम्मेलन भी आयोजित होंगे।

रणदिवे ने बताया कि सभी विधानसभाओं में 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के कुछ स्थानों पर केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपब्धियों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की जिम्मा कल्याण देवांग, रितेश तिवारी को दिया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें