फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विकास, राष्ट्रवाद और हिन्दूत्व के एजेंडे पर ही भाजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Mon, 31 Jul 2023 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 पूरे भाषण में शाह ने कभी भी लाड़ली बहना योजना का जिक्र नहीं किया। शाह ने भाषण में तीन बार दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को ‘मिस्टर बंटाढार और करप्शन नाथ’ कह कर संबोधित किया। 
विज्ञापन
भाजपा चुनावी रंग में। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन माह बाद मध्य प्रदेश में होने वाले विधासभा चुनाव को विकास, राष्ट्रवाद और हिन्दूत्व के एजेंडे पर लड़ा जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों का चयन को लेकर भी प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व गंभीरता रखेगा, गुजरात पेर्टन पर नए चेहरों को इस बार ज्यादा टिकट देने की तैयारी है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर मेें प्रदेेश के पहले संभाग स्तरीय सम्मेलन में भाग लिया। हर संभाग में इस तरह के सम्मेलन होंगे और उसमें केंद्र स्तर के नेता भी शामिल होंगे। प्रदेश के प्रमुुख शहरों में तो शाह खुद जाएंगे। इंदौर में हुए सम्मेलन में शाह ने तीन मुद्दों पर ही ज्यादा फोकस किया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेेश मेें हुए विकास के बारे में विस्तार से बातें की। इसके बाद वे राम मंदिर के मुद्दे पर बोले, उन्होंने यह भी कहा था कि साढ़े पांच सौ सालों में अयोध्या मंदिर के लिए कई लोगों ने जानें दी। उरी और पुलवामा हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करना नहीं भूले। पूरे भाषण में शाह ने कभी भी लाड़ली बहना योजना का जिक्र नहीं किया। शाह ने भाषण में तीन बार दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को ‘मिस्टर बंटाढार और करप्शन नाथ’ कह कर संबोधित किया।

विजयवर्गीय की टिकट चयन मेें होगी भूमिका

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इस बार फीडबैक की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय समीकरण, जिताऊ उम्मीदवार, विपक्ष के संभावित चेहरे जैसे मुद्दों पर उनकी टीम ने वर्क शुरू कर दिया है। उसके फीडबैैक को संगठन भी महत्व देगा। विजयवर्गीय के अलावा संगठन महामंत्री हितानंद खुद जिले व संभाग स्तर की बैठकेें ले रहे है और मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन पर भी नजर रखे है। इस बार संगठन विधायकों की व्यक्तिगत एंटीइंकमबैंसी पर भी नजर बनाए हुए है। जनता के बीच जितनी छवि खराब है, उनके टिकट काटने में संगठन जरा भी देर नहीं करेगा। कमजोर सीटों पर टिकट इस बार भाजपा जल्दी घोषित करेगी, ताकि उम्मीदवार को जनता के बीच पैठ बनाने में ज्यादा समय मिले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें