फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: भाजपा नेता ने राहुल गांधी को पत्र लिखा, जानें क्या लिखा है उस लेटर में

Wed, 23 Nov 2022 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राहुल गांधी की वीर सावरकर जी पर लगातार टिप्पणी से भाजपा नाराज है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू ने राहुल ग़ांधी को एक पत्र लिखकर कहा कि इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में वैचारिक स्वच्छ्ता के साथ प्रवेश करें।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। इस दौरान राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल हो चुकी है। भाजपा-कांग्रेस के नेता इसे लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाजपा के एक नेता ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर भेजा है। इस पत्र में इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में वैचारिक स्वच्छ्ता के साथ प्रवेश करने की सलाह भी दे डाली।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी की वीर सावरकर जी पर लगातार टिप्पणी से भाजपा नाराज है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू ने राहुल ग़ांधी को एक पत्र लिखकर कहा कि इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में वैचारिक स्वच्छ्ता के साथ प्रवेश करें।

उन्होंने कहा कि राहुल ग़ांधी की शैली हमेशा वीर सावरकर जी को लेकर दूषित और संकुचित मानसिकता की रही है। सबसे स्वच्छ शहर में आने पर उम्मीद करते हैं कि स्वच्छ मानसिकता के साथ आप हमारे इंदौर में प्रवेश करेंगे, स्वातंत्र्य वीर सावरकर भक्त मध्यप्रदेश और इंदौर में आपका स्वागत है। 
विज्ञापन


राहुल को लिखे में पत्र में जैन ने लिखा है कि राहुल जी स्वच्छ मन के साथ स्वच्छ शहर में प्रवेश करें। परिपक्वता की परिभाषा को पढ़ते हुए आपको संक्षेप में निम्न चार बिंदुओं को सुनने और समझने का प्रयास करना चाहिए। पत्र में लिखा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि इंदौर की स्वच्छता आपको सच सुनने और स्वीकार करने की शक्ति देगी, इसलिए स्वच्छ मन के साथ स्वच्छ शहर में प्रवेश करें। संकीर्ण सोच के माध्यम से कभी भी समृद्ध समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें