फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बीइंग रेस्पॉन्सिबल ने डे केयर के दूसरे सेंटर की रखी नींव, वरिष्ठजनों के लिए समर्पित है ये संस्था

Wed, 01 Mar 2023 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बीइंग रेस्पॉन्सिबल के संरक्षक ने कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि उम्र के इस पड़ाव में किसी अपने का साथ सारी तकलीफों को छूमंतर कर जाता है। पहले डे केयर सेंटर को मिली प्रतिक्रिया और प्रशंसा ने हमें नए स्थान पर एक अन्य सेंटर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बीइंग रिस्पॉन्सिबल का डे केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में वरिष्ठजनों की सेवा के लिए समर्पित बीइंग रेस्पॉन्सिबल ने 27 फरवरी, 2023 सोमवार को डे केयर सेंटर-2 की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अल्केश जैन और गोपाल माहेश्वरी मौजूद रहे। पूरी तरह से निःशुल्क बीइंग रेस्पॉन्सिबल का एकमात्र निःस्वार्थ उद्देश्य वरिष्ठजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरना है। साथ ही उनके सबसे अच्छे दोस्तों का साथ उन्हें देना है, जो कि उनके हमउम्र हैं।

विज्ञापन


यह सेंटर उन लोगों को समर्पित है, जो अपने जीवन के 60 वर्ष या उससे अधिक का तजुर्बा रखते हैं। यहां वे कैरम, तम्बोला, शतरंज, एक्यूप्रेशर और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य कई दिलचस्प गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

बीइंग रेस्पॉन्सिबल के संरक्षक, अतुल मलिकराम ने कहा कि अपने हमउम्रों के साथ वरिष्ठजन जो सुखद अनुभूति करते हैं, वो कहीं और कम ही देखने को मिलती है। मेरा ऐसा मानना है कि उम्र के इस पड़ाव में किसी अपने का साथ सारी तकलीफों को छूमंतर कर जाता है। पहले डे केयर सेंटर को मिली प्रतिक्रिया और प्रशंसा ने हमें नए स्थान पर एक अन्य सेंटर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। उम्मीद करते हैं कि यह सेंटर भी हमारे परिवार के सबसे अहम सदस्यों के आशीर्वाद से लंबे समय तक फलता-फूलता रहेगा।
विज्ञापन


बीइंग रेस्पॉन्सिबल का पहला डे केयर सेंटर महालक्ष्मी नगर स्थित पायोनियर कॉलेज में है। यहां 70 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। वे न सिर्फ हर दिन यहां इंडोर एक्टिविटीज का लुफ्त उठाते हैं, बल्कि निश्चित समय अंतराल में होने वाले आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। बीते दिनों यहां आयोजित हुए वार्षिक कार्यक्रम में सदस्यों ने नृत्य, संगीत, फैशन शो, कविता और क्विज जैसी कई गतिविधियों का खूब आनंद लिया। मई माह में यहां की मुस्कुराहट का एक दशक पूरा होने जा रहा है। इसका जश्न मनाने के लिए कई आयोजनों की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें