फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: राजगढ़ के अलावा इंदौर और सरदारपुर में भी होगी प्रियंका की सभा और रोड शो

Wed, 13 Sep 2023 12:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आमसभा के अलावा रोड शो की तैयारी भी की जा रही। बड़ा गणपति से राजवाड़ा वाले हिस्से में प्रियंका का रोड शो हो सकता है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि  हमें भोपाल बुलाया गया है। वहां  तैयारियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी इंदौर में भी करेंगीं सभा को संबोधित। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ पर फोकस कर रखा है। चुनाव अभियान के पहले दौर में इस हिस्से में प्रियंका गांधी वाड्रा की तीन आमसभाएं और रोड शो हो रहे हैं। धार जिले के मोहनखेड़ा के अलावा सरदारपुर में भी प्रियंका गांधी की जनसभा होगी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा के चुनावी अभियान की शुरुआत मालवा निमाड़ से करने जा रही है। दो ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा इंदौर में भी प्रियंका का रोड शो और आमसभा होगी, हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को 15 सितंबर को इसकी तैयारियों के सिलसिले में भोपाल बुलाया गया है। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बैठक लेकर आगे की रणनीति पदाधिकरियों को बताएंगे। बैठक में इंदौर में प्रियंका की सभा की तिथि व रुट फाइनल होगा। माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर के बाद ही इंदौर में उनकी सभा होगी। प्रियंका ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंदौर में रोड शो किया था। इसके अलावा मालवा निमाड़ में जब भारत जोड़ो यात्रा ने प्रवेश किया था तो प्रियंका अपने पति राबर्ड वाड्रा के साथ शामिल हुई थी और तीनों ने ओंकारेश्वर में पूजा भी की थी।
विज्ञापन


सरदारपुर सभा का जिम्मा विशाल पटेल को
प्रियंका 5 अक्टूबर को जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेगी। इसके अलावा सरदारपुर में भी एक सभा में प्रियंका भाग लेंगी। इस सभा का प्रभारी देपालपुर विधायक विशाल पटेल को बनाया गया है। वे अब सरदारपुर जाकर 15 सितंबर को पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

बड़ा गणपति से राजवाडा वाला रुट हो सकता है फाइनल
इंदौर में आमसभा के अलावा रोड शो की तैयारी भी की जा रही। बड़ा गणपति से राजवाड़ा वाले हिस्से में प्रियंका का रोड शो हो सकता है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि 15 सितंबर को हमें भोपाल बुलाया गया है। वहां प्रियंका गांधी की सभा और रोड शो की तैयारियों पर चर्चा होगी। अभी तिथि तय नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें