फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अमित शाह के दौरे के लिए हर विधानसभा से पांच हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, बूथ कार्यकर्ता पर फोकस

Fri, 28 Jul 2023 12:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। ुउनके कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक को कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां दे दी गई हैं, 30 को कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड पर होगा आयोजन।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इंदौर दौरे के लिए भाजपा ने अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। रविवार को होने वाले इस आयोजन में सिर्फ दो दिन बचे हैं और संगठन स्तर के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक को इसमें जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। बूथ कार्यकर्ताओं का आयोजन इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो यानी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के प्रभाव वाले क्षेत्र के कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड पर होगा। इसकी कमान खुद विजयवर्गीय ने संभाल ली है। इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभाओं के संचालक और मंडल अध्यक्षों को अपनी विधानसभा से कम से कम पांच हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी विधानसभा के प्रत्येक बूथ से 15 कार्यकर्ताओं को सम्मेलन तक लाया जाएगा। सभी के लिए बसों और खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन




बैठक में सभी को सौंपी जिम्मेदारियां
नगर भाजपा और ग्रामीण भाजपा के पदाधिकारी भी इसकी तैयारी में जुट चुके हैं। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में पार्षद, जनपद और जिला पंचायत सदस्य, नगर परिषद सदस्यों के अलावा विधानसभा संचालक और मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं को सम्मेलन तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर कार्यक्रम तक लाने के लिए बैठक का दौर शुरू हो चुका है।

बूथ कार्यकर्ताओं पर होगा फोकस
भाजपा भी शाह के दौरे से अपने बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी, क्योंकि भाजपा में चुनाव जीतने का दारोमदार बूथ कार्यकर्ताओं पर ही होता है। इसलिए इंदौर संभाग के पुराने सक्रिय बूथ कार्यकर्ताओं को फिर से एक्टिव किया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर जल्द ही इनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक कर इनकी बात सुनेंगे और इनकी समस्याओं को भी दूर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें