फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पैरेंट्स को संस्कारी बहुएं और व्यापार करने वाले दामाद चाहिए

Sun, 16 Apr 2023 07:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अग्रसेन सभा के दो दिवसीय परिचय सम्मेलन का हुआ समापन, 400 से अधिक प्रत्याशियों ने मंच से दिया परिचय
 
विज्ञापन
परिचय सम्मेलन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी चौराहा स्थित मीरा गार्डन पर आयोजित दो दिवसीय परिचय सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। इंदौर सहित अन्य राज्यों से आए उच्च शिक्षित युवक-युवतियों ने अपने लिए हमसफर की खोज की तो वहीं अभिभावकों ने संस्कारी बहू और बिजनेसमैन दामाद को प्राथमिकता देने की बात कही। दो दिन चले इस परिचय सम्मेलन में लगभग 400 से अधिक प्रत्याशियों ने मंच से परिचय दिया तो वहीं 40 रिश्तों पर चर्चाओं का दौर रहा। उज्जैन से आए राकेश गोयल ने अपने बीबीए ओर एमबीए बेटे के लिए संस्कारी ओर परिवार को साथ में लेकर चलने वाली बहू की खोज की तो वहीं शुजालपुर मंडी से युवक की तलाश में आई सची अग्रवाल ने बिजनेसमैन जीवन साथी की तलाश की।
विज्ञापन


दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ भी एकजुट
मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा प्रदेश अध्यक्ष पूनम गर्ग, पदमचंद जैन एवं विष्णु बिंदल ने बताया कि मुख्य अतिथियों ने दहेज सहित अन्य कुप्रथाओं को समाज से समाप्त करने लिए आवाज भी बुलंद की। साथ ही उन्होंने शादियों की फिजूलखर्ची बंद करने की भी बात मंच से कही। सम्मेलन के दूसरे दिन दिन युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया और बेबाकी से अपनी पसंद बताई। सम्मेलन के लिए 600 से अधिक युवक-युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। वहीं 200 से अधिक प्रत्याशियों का पंजीयन हाथों हाथ सम्मेलन स्थल पर किया गया एवं दूसरे दिन 150 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर आकर परिचय दिया। परिचय के दौरान युवक-युवतियों ने दहेज प्रथा का खुलकर विरोध किया। कई युवाओं ने खर्चीली शादियों के बजाय सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने की बात कही। 

परिचय सम्मेलन में टीकमचंद गर्ग, राजेश अग्रवाल, अनिल बंसल, शैलेष गर्ग, अरविंद बागड़ी, इंजी. संजीव अग्रवाल, राजेश बंसल, कुलभूषण मित्तल कुक्की, जगदीश गोयल, प्रवेश अग्रवाल, सुभाष गोयल, पवन सिंघल, निर्मल रामरतन अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, अरूण जैन, राजेश गर्ग, कल्याणमल खजांची, गोपालदास अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, मोहनलाल राजेंद्र गर्ग, हितेश विष्णु बिंदल, राजेश गट्टानी बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें