फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: प्रेमिका को चाकू मारकर सिरफिरा आशिक आत्महत्या करने रेलवे ट्रेक पर पहुंचा, पुलिस पकड़ कर ले आई

Sun, 09 Apr 2023 07:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस को युवती ने पूछताछ में बताया कि एक बदमाश ने चाकू मारकर घायल किया। पुलिस को युवती की बात पर शंका हुई तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें युवती चाकू मारने वाले युवक से बात करती नजर आई।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती को चाकुओं से वारकर घायल कर दिया। युवक युवती से शादी करना चाहता था। उसने युवती को मिलने बुलाया था और उससे पूछा था कि वह उससे शादी करना चाहती है या नहीं। लड़की ने कुछ नहीं कहा तो वह चाकू मारकर भाग गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल से उसकी लोकेशन ट्रेस की तो उसके रेलवे ट्रेक पर बैठे होने की जानकारी मिली। पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ ले आए। चाकू मारने के बाद युवक ने युवती की मां को मैसेज किया था कि लड़की के कारण मैने आपको भी परेशान किया। अब मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।

घटना बैराठी कॉलोनी की है। यहां एक युवती के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। वह अपनी छोटी बहन के साथ दोपहिया वाहन पर आई थी। पुलिस को युवती ने पूछताछ में बताया कि एक बदमाश ने चाकू मारकर घायल किया। पुलिस को युवती की बात पर शंका हुई तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें युवती चाकू मारने वाले युवक से बात करती नजर आई।
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि हमला द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाले अमित भदौरिया ने किया। अमित युवती के रिश्तेदार की दुकान पर काम करता था और वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।

कुछ दिनों पहले युवती ने अमित से बातचीत बंद कर दी थी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इससे अमित नाराज था और उसने आखिरी बार मिलने के लिए बैराठी कॉलोनी गुरुद्वारे के पास बुलाया था। लड़की ने शादी से इनकार किया तो युवक ने चाकुओं से वार कर दिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें