फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: प्रशासन की टीम ने इंदौर के पेट्रोल पंप पर मारा छापा, पंप व टैंकरों से लिए सैंपल

Wed, 14 Jun 2023 04:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 कलेक्टर इलैैया राजा टी को शिकायत मिली थी कि पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचा जाता है। कलेक्टर ने एसडीएम के साथ नापतौल और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर भेजा। जिला प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंप से जो सैंपल लिए है, उन्हे जांच के भेजा गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर छापा, टैंकर से भी लिया पेट्रोल का सैंपल। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मधु मिलन चौराहे पर स्थित भारत पेट्रोलियम के लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर बुधवार को जिला प्रशासन, नापतौल विभाग ने छापा मारा। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां टैंकर भी पंप केे बड़े टैैंक में पेट्रोल और डीजल डालने की तैयारी में थे। अफसरों ने टैंकरों के सेंपल भी लिया।

विज्ञापन


इसके अलावा टीम पंप भी पेट्रोल का सैंपल जांच के लिए लिया है। कलेक्टर इलैैया राजा टी को शिकायत मिली थी कि पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचा जाता है। इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम के साथ नापतौल और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर भेजा। जिला प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंप से जो सैंपल लिए है, उन्हे जांच के भेजा गया है। रिपोर्ट में यदि पेेट्रोल में मिलावट होना पाया जाता है तो पेट्रोल पंप पर कड़ी कार्रवाई के संकते अफसरों ने दिए है।
 

मधुमिलन चौराहे के लक्ष्मी फ्यूल सर्विस से पेट्रोल पंप को लेकर कलेक्टर को एक गोपनीय शिकायत की गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश एसडीएम विनोद राठौर को दिए। राठौड़ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पेट्रोल के सैंपल एकत्रित किए है। उधर पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि जिला प्रशासन ने गलत शिकायत की गई हैै। जितने भी टैंकर आते है। उसके सैंपल रखे जाते है और टैैंक मेें भरे गए पेट्रोल का भी रिकार्ड रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें