फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Dhabi Mandir: अबुधाबी का मंदिर खुलते ही पहुंचे हजारों हिन्दू, इंदौर के भक्तों ने शेयर किए अपने अनुभव

Mon, 04 Mar 2024 07:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पीएम मोदी ने 14 फरवरी को किया था Abu Dhabi Mandir का उद्घाटन, तीन दिन में एक लाख से अधिक भक्तों ने कर लिए दर्शन। 
 
विज्ञापन
1 of 2
मंदिर पहुंचते ही कई भक्तों की आंखें नम हो गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर बना है। 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Abu Dhabi Mandir का उद्घाटन किया था। अब यहां पर दुनियाभर से हिन्दू दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इंदौर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर जा रहे हैं। एक मार्च से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोला गया है और हर दिन यहां पर कतार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को 65 हजार भक्त यहां पर पहुंचे थे। 

भक्तों के लिए स्पेशल बसें चलाईं गई
दुबई में रहने वाले अजय कासलीवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में इंदौर के लोग यूएई में रहते हैं। मंदिर खुलते ही सभी लोग दर्शन के लिए यहां पर पहुंच रहे हैं। मंदिर की सुंदरता अद्भुत है और इससे यहां रहने वाले भक्तों में भी बहुत खुशी है। बीएपीएस मंदिर अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर है। मंदिर में आने वाले आगंतुक मंदिर खुलने पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं और यहां की व्यवस्था के लिए बीएपीएस स्वयंसेवक और मंदिर के कर्मचारी प्रशंसा के योग्य हैं। जिस तरह से भारत में अयोध्या के राम मंदिर में भीड़ उमड़ रही है, उसी तरह अबूधाबी के इस मंदिर में बड़ी संख्या भारतीय श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके लिए बसों की भी विशेष व्यवस्था की गई है और हर घंटे ये वातानुकूलित बसें चल रही हैं। तीन दिन में ही 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। इंदौर के रहने वाले लोग अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। मंदिर रोजाना सुबह 9 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मंदिर में पत्नी के साथ अजय कासलीवाल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
700 करोड़ की लागत से बनाया गया
बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से 27 एकड़ में यह मंदिर बनाया है। मंदिर के लिए जमीन यूएई की सरकार ने दान में दी है। मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। हाइवे से सटा अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। यूएई में लगभग 26 लाख भारतीय रहते हैं। यह यहां की आबादी का लगभग 30% हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें