फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:नौकरी की तलाश मेें आया था युवक, ट्रेन से पैैर फिसला और चली गई जान

Tue, 27 Jun 2023 07:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 कार्तिक ट्रेन के गेट पर खड़ा हो गया, लेकिन बारिश के कारण उसका पैर गेट से फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे अा गया। ट्रेन के पहिए उसके शरीर के उपर से गुजर गए। 
विज्ञापन
इंदौर के अजनोद स्टेशन के पास हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप अजनोद गांव मेें रहने वाला युवक इंदौर मेें नौकरी की तलाश के लिए आया था। एक जगह नौकरी के लिए उसकी बात भी हो गई और वह ट्रेन से घर लौट रहा था, तभी ट्रेन से पैर फिसलने से वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया औरउसकी मौत हो गई। उसके पिता अजनोद मेें मजदूरी करते है।

अजनोद में रहने वाला 22 वर्षीय कार्तिक पिता जयराम दोपहर को इंदौर आया था। वह एक जगह नौकरी की बात करने गया था और उसकी नौकरी भी पक्की हो गई। शाम को वह इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचा और महू- रतलाम ट्रेन में सवार हो गया।

विज्ञापन

इंदौर से ट्रेन चली और अजनोद स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी। कार्तिक ट्रेन के गेट पर खड़ा हो गया, लेकिन बारिश के कारण उसका पैर गेट से फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन के पहिए उसके शरीर के उपर से गुजर गए। उसे गिरता देख यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन रुकी, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी अजनोद स्टेशन को दी गई। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। कार्तिक बूढ़े माता-पिता का सहारा था। उसका विवाह भी नहीं हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें